कादियां, 16 अगस्त (वर्मा) – पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी भाजपाई की पुण्य तिथि को समर्पित एक श्रद्धाँजलि समारोह स्थानीय ठाकुरद्वारा मन्दिर में मंडल प्रधान जोगिन्द्रपाल भुटटो के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के विभिन्न नेताओं ने पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपाई की तस्वीर पर फूल मालाऐं चढ़ा कर पुष्प अॢप्त किये गये। इस अवसर पर बोलते हुये भाजपा की महिला विंग की जिला प्रधान कुलविन्द्र कौरन ने कहा कि केंद्र सरकार अटल जी के विचारों को केंद्र में रखकर सुशासन व गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है और भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने के लिए कटिबद्ध है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन किया। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी के कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन को चरितार्थ होते देखा। जहां एक ओर उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसे विकासशील कार्य किए तो वहीं दूसरी ओर पोखरण परीक्षण व करगिल विजय से मजबूत भारत की नींव रखी।भाजपा के मंडल प्रधान जोगिन्द्रपाल भुटटो तथा महासचिव अश्विनी वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुये कहा कि भारत के विकास और आम लोगों के लिए किए गए उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। भारत के लिए उनके विचार भावी पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्हें बेहतरीन स्पीकर, अजातशत्रु, उदारवादी लोकतांत्रिक मूल्यों का वाहक, राष्ट्रवादी कवि, कुशल प्रशासक बताया है। इस अवसर पर उनके साथ वाईस प्रधान गुलशन वर्मा, भाजयुमो के मंडल प्रधान गुरजीत कुमार, अमित महाजन आई टी सैल प्रधान, भाजयुमो के राज्य सचिव गौरव राजपूत, राजकुमार जीटर, छज्जु राम, बलदेव राज, अशोक शर्मा पूर्व मंडल प्रधान तथा संजु सेठ आदि उपस्थित थे।